सुनों सुनों ऐ दुनियां वालों
सुनों सुनों ऐ दुनियां वालों ।
ये हिन्दुस्थान , हमारा है ।।
यहाँ के हर पर्वत, हर नदियों पर,
अधिकार हमारा है ।।
सुनों सुनों ऐ दुनियां वालों ।
ये हिन्दुस्तान हमारा है ।।
वीर सिपाही हम भारत के,
हम भारत माँ के लाल है ।
दुश्मनों के नापाक इरादे ,
कभी न पूरे हो ये हमारी आन है ।।
सुनों सुनों ,ऐ दुनियां वालों ।
ये हिन्दुस्तान हमारा है ।।
कश्मीर हमारा ,असम हमारा ,
धर्म निरपेक्ष ये राष्ट्रा हमारा ।
जाती अलग हो, भाषायें अलग हो ,
अलग हमारे रीति रिवाज भले हो ,
हम सभी एक स्वर में कहते ।
ये हिन्दुस्तान हमारा है ।।
चर्चो में घंटे, मस्जिद में हो आजान,
गुरू बैठे गुरू द्वारे , मन्दिर में हो राम ,
वो हिन्दुस्तान हमारा है ।।
सुनो सुनो ऐ दुनियां वालों ।
ये हिन्दुस्तान हमारा है ।।
डाँ. कृष्णभूषण सिंह चन्देल
डाँ. कृष्णभूषण सिंह चन्देल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें