ऐंसी ऐंसी फिल्में चली हें भईया,
कछु समझई में नई आ रई ।
अब ने वो सेठी गंजा दिखाबें ,
ने कियाऊ कोनऊ मुकेश, रफी सो गा रओं ।
ने फिल्मों में अब, हॅसाबें बारों ,
मुकरी,महमूद सो दिखा रओं ।
बाल कलाकार की छुट्टी हो गई,
अब फैशन बारी आ रई ।
ऐसी ऐसी फिल्में चली हें भईया,
कछु समझई में नई आ रई ।
देव,राज, और दिलीप कुमार सो ,
ऐक्टिंग करबें बारों कोनऊ नई दिखा रओं।
ऑखें धुमाबें बारो के एन सिंग,
ने मों (मुँह) में दबाये सिंगार बारों ,
कोनऊ नही दिखा रओं,
ने तो जानी के बे बारों ,
राजकुमार सो कोनऊ आ रओं
पुष्पा के हाथ हिलाबे,
ऐसी ऐक्टिंग बारो ढुंढे नई मिल रओं
दिलीप कुमार की नकल करबें
सबरे मरे मरे जा रये ।
मनोज कुमार सी देश भक्ती की ,
फिल्में अब नई आ रई ।
शहंशाहों के रोल में भईया,
कोनऊ पृथ्वीराज ने प्रदीप सो दिखा रओं ।
ऐसी ऐसी फिल्में चली हें भईया,
कछु समझई में नई आ रई ।
ने बढती का नाम दाडी,
ने चलती का नाम गाडी,
ऐसी अब कोनऊ फिल्में नई बना रओं ।
ने कोनऊ फिल्मों में बिरजू सी,
शैतानी करबे
बारों नजर आ रओं ।
खामोश के बे बारों शेर तो चिमाई सो गओ ।
ने अब बसंती को मों (मुँह) ने तॉगा चलत है ,
ने कन्हैया लाल को बही खॉतों दिखाये
ने केस्टो मुर्खजी की दारू ।
अब तो भईया फिल्मों में ,
दे दना दन, दे दना दन हो रई ,
ऐसीं ऐसी फिल्में चली हें भईया ,
कछु समझई में नई आ रई ।
कृष्णभूषण सिंह चन्देल
मो0 9926436304
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें