सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लगजां गले कि फिर ये हंसी रात हो न हो ।

लगजां गले कि फिर ये हंसी रात हो न हो । शायद फिर इस जनम में , मुलाकात हो न हो ।। 2  लगजां गले की ------------------------------         हम को मिली है आज ये ,धडियां नसीब से        जी भ्‍ार के देख लीजिये हमको करीब से       फिर आप के नसीब में ये बात हो न हो      शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो ।      लगजां गले कि फिर ये हंसी रात हो न हो । पास आईये कि हम नही , आयेगे बार बार । बाहे गले में डाल के हम रो ले बार बार ।। आंखों से फिर ये प्‍यार की बरसात हो न हो । शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो ना लग जा गले कि फिर ये हंसी रात हो न हो ।

ये शाम की तन्‍हाईयॉ ।फिल्‍म गीत

ये शाम की तन्‍हाईयॉ । ऐसे में तेरा गम ।।-2 पत्‍ते कहीं खडके । हवा आई तो चौके हम ।।-2          ये शाम की तन्‍हाईयॉ ।            ऐसे में तेरा गम ।।-2 जिस राह से तु आने को थे । उसके निशा भी मिटने लगे ।। आये न तुम । सौ सौ दफा आये गये मौसम ।।         ये शाम की तन्‍हाईयॉ ।           ऐसे में तेरा गम ।।-2 सीने से लगा तेरी याद को । रोती रही मै रात को ।। हालत पे मेरी चॉद तारे रो गये शबनम ।  ये शाम की तन्‍हाईयॉ । ऐसे में तेरा गम ।।-2

ये दिल और उनकी निगहों के साये । प्रेम पर्वत -1973

                                                फिल्‍म- प्रेम पर्वत -1973                                                  लता मंगेशकर ये दिल और उनकी निगहों के साये । मुक्षे धेर लेते है ,बाहों के साये ।। 2 हूं हूं - -- पहाडों को चंचल किरण चूमती है । हवा हर नदी का बदन चुमती है ।। यहॉ से वहॉ तक है चाहों के साये                   ये दिल और उनकी निगहों के साये ।                    मुक्षे धेर लेते है ,बाहों के साये ।। 2 लिपटते ये पेडों से बादल...

दिल की आवाज भी सुन । फिल्‍म गीत

दिल की आवाज भी सुन । मेरे फ़साने पे न जा ॥ 2   मेरी नजरो की तरफ देख । जमाने पे न जा ॥       इक नजर देख ले । २       जीने की इजाजत दे दे       रूठने वा ले वो पह्ली सी       मुहब्बत दे दे ॥  २ इशक मासूम है इल्जाम लगाने पे न जा मेरी नजरो की तरफ देख । जमाने पे न जा ॥ दिल की आवाज भी सुन । मेरे फसाने पे न जा ॥ 2     वक्त इंसान पे    ऐसा भी कभी आता है    राह मे छोड के साया भी चला जाता है ॥ २ दिन भी निकलेगा कभी । रात के आने पे न जा मेरी नजरो की तरफ देख । जमाने पे न जा ॥   मै हकीकत हूं । ये एक रोज बताऊगगां

चॉद फिर निकला , मगर तुम न आये । फिल्‍म गीत

चॉद फिर निकला , मगर तुम न आये । जला फिर मेरा दिल , करू क्‍या मै हाये ।।            चॉद फिर निकला , मगर तुम न आये ।            जला फिर मेरा दिल , करू क्‍या मै हाये ।। ये रात कहती है ,वो दिन गये तेरे । ये जानता है दिल ,कि तुम नही मेरे ।। खडी हूं मै फिर भी , निगाहें बिछायें ।  चॉद फिर निकला , मगर तुम न आये । जला फिर मेरा दिल , करू क्‍या मै हाये ।।             सुलगते सीने से धुंआ सा उठता है ।             लौट चले,आओं कि दम धुटता है ।।             जला गये तन को बहारों के साये ।  चॉद फिर निकला , मगर तुम न आये । जला फिर मेरा दिल , करू क्‍या मै हाये ।।

मुंशियान बूढी-लधुकथा डॉ0कृष्‍ण भूषण सिंह चन्‍देल

                          मुंशियान बूढी     पति पत्‍नी के झगडों के गुड से मीठे, नमकीन स्‍वाद का रस भला वो क्‍या जाने जिसने कभी दाम्‍पत्‍य जीवन में प्रवेश ही न किया हो , पति पत्‍नी के वाक युद्ध में भी कितना माधुर्य,कितनी आत्‍मीयता होती है ।        मुंशी जी स्‍वस्‍थ्‍य युवा तीन पुत्रों व दो शादी सुधा पुत्रियों के पिता थे , छप्‍पन संतावन की उम्र पूरी लम्‍बी दाडी, लम्‍बे अनुभवों से सफेद हो चुकी थी, दुर्बल शरीर झुकी कमर में पीछे वे कपडे का बस्‍ता लटका कर अपने पुराने सोलह तानों के छातें का सहारा लेकर रोज कचहरी निकल जाया करते । छाता उन्‍ही की तरह पुराना हो चला था , परन्‍तु छाता उनकी बूढ़ी कमर का सहारा था ,धीर धीर छाता टेक टेक कर सुबह दस बजे कचहरी के लिये निकल पडते सन्‍ध्‍या सूरज जब अस्‍ताचल की ओर जाते, मुंशी जी अपने घर की राह लेते , घर आते ही जमीन पर बिछी दरी जिसके सामने लकडी की एक पेटी पर अपने झुके कमर का बोझ कम करते ,हाथ मुंह धोकर ,ऑखों पर विदेशी चश्‍मा एंव सिर पर स्‍वदेशी...

ऊद-अधुरी कथा

             ऊद (अधुरी कहानी)                                      बुन्‍देली ज़ुबान के इस शब्‍द ऊद को शायद ही   बुन्‍देलखण्‍ड   की जमीन में रहने वाला व्‍यक्ति न समक्षे ! इस चिरपरिचित हिन्‍दी शब्‍द कोष विहीन सम्‍बोधन, अपने नाम के अनुरूप उस व्‍यक्ति की विशेषताओं को बडी ही सहजता से व्‍यक्‍त कर देता है , जो मुर्ख हो ।  इस नश्‍वर संसार का अदृश्‍य रचेयता भले ही निराकार हो, परन्‍तु अपने रंगमच के रंगकर्मियों को उसने इस  निर्दयी  संसार में बडी ही निर्दयता से उतारा है  , इस संसार के रचेयता के संजीव पात्र को कथा कहानीयों के     सजीव चरित्र में बॉधने का दु:साहस करना कितना कठिन कार्य होता है, यह तो कथा का सूत्रधर ही बतला सकता है ,  वैसे तो   इस पावन बुन्‍देलखण्‍ड की माटी में जन्‍मे कई कलाकार थे , जो कला के उपासक तो थे ही उनकी ख्‍याती भी कम न थी, इन सब के होते हुऐ भी वे दरिद्रता में अपने परिवार का जीवन यापन कर रह...